किसानों ने कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को दिखाए काले झंडे

  • 15 मिनट तक मंत्री का काफिला रोका
  • कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग

कालाढूंगी। नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधानसभा के चुनाखान में आज शुक्रवार सड़क का शिलान्यास करने गए कैबिनेट मंत्री को किसानों का विरोध झेलना पड़ा। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का किसानों ने घेराव कर काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की। इसके बाद उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस करने की मांग की। शिलान्यास के बाद कैबिनेट मंत्री का काफिला इको टूरिज्म सेंटर से लगभग 50 मीटर आगे बढ़ा तो भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मंत्री का काफिला रोक दिया। किसान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी कानून को वापस करना चाहिए। जब तक किसान विरोधी कानून वापस नहीं किए जाते हैं। तब तक हर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों का विरोध करते रहेंगे। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने काफी मसक्कत कर मार्ग से हटाया व मंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया। इस दौरान किसानों ने करीब 15 मिनट तक मंत्री की गाड़ी को घेरा रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here