त्रिवेंद्र ने वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान में रोपा पौधा

देहरादून। आज सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने संस्थान में बरगद का पौधा लगाया।

इस मौके पर संस्थान के वैज्ञानिकों ने हिमालय में ग्लेशियरों व भूगर्भीय स्थितियों को लेकर किये जा रहे अध्ययनों की जानकारी दी। त्रिवेंद्र ने वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ परिचर्चा की और संग्रहालय, प्रयोगशाला का भ्रमण किया।

इसके बाद उन्होंन संस्थान के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के  वरिष्ठतम विधायक हरबंस कपूर भी साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here