पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तरकाशी में जानी लोगों की परेशानी

  • ऑक्सीजन फ्लो मीटर, ऑक्सीजन कंडुला, पीपीई किट,सेफ्टी गाउन, पल्स ऑक्सीमीटर दिए
  • विधायक के निधन के बाद राजनीतिक शून्यता होने पर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
  • ग्रामीण क्षेत्रों में हर संभव मदद का दिया दिलासा

उत्तरकाशी। अगर सेवा भाव का जज्बा मन में हो तो पद प्रतिष्ठा ज्यादा मायने रखती है। मंगलवार आज पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना महामारी के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। गंगोत्री विधानसभा के विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद उत्तरकाशी में राजनीतिक शून्यता होने पर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इसी कारण अपने निजी प्रयासों से जनपद को कोरोना रिलेटेड मैटेरियल जिनमे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर,ऑक्सीजन पोर्टेबल सिलेंडर जिन्हें दूर दराज गांवों में आसानी से ले जाया जा सकता है। ऑक्सीजन फ्लो मीटर, ऑक्सीजन कंडुला, पीपीई किट,सेफ्टी गाउन,पल्स ऑक्सीमीटर सहित मास्क एवं सैनिटाइजर को जिला प्रशासन एवम मेडिकल स्टाफ के सुपुर्द किया है, ताकि जहां आवश्यक हो तुरंत उपलब्ध करवाया जा सके और जीवन बचाया जा सके। ग्रामीण इलाकों में जानकारी और संसाधनों का अभाव ग्रामीण इलाकों में बीमारी बढ़ी है। इसलिए सभी को ग्रामीण इलाकों में अपनी ताकत झोककर लोगों की मदद करनी है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश चैहान, महावीर रांगड, जगबीर भंडारी,हरीश डंगवाल,विजय संतरी,सुरेश चैहान,रामानंद भट्ट,जयबीर चैहान,पवन नौटियाल,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम रावत,बुद्धि सिंह पंवार,मुरारी लाल भट्ट,धीरेंद्र रावत,सूरत गुसाई,लोकेंद्र बिष्ट,विजयपाल सिंह मखलोगा,प्रताप राणा, अरविंद पंवार,देवेंद्र चैहान,राजेंद्र गंगारी,आदित्य रावत,देशराज बिष्ट,विजय बडोनी,बाल शेखर नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

जैविक उत्पाद बीमारी हो हराने में सक्षम
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि कुछ जरूरी सावधानियों से हम बीमारी को हरा सकते हैं,जैविक उत्पादों के सेवन पर जोर देते उन्होंने कहा कि गाय पालन और जैविक खेती से समस्या कम होगी। इस दिशा में सरकार के प्रयासों में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here