उत्तराखंड : भाजपाई हुए निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा

भीमताल (नैनीताल)। यहां भीमताल विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने पत्नी के साथ आज शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। 
विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। भीमताल विधानसभा सीट से वर्ष 2017 में मोदी लहर में निर्दलीय विधायक बने राम सिंह कैड़ा प्रदेश में चर्चाओं में आए थे। विधायक राम सिंह कैड़ा की पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट से नजदीकियां रही हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here