पिंडर घाटी में मिनी खेल स्टेडियम के लिये जुटे देवाल के ब्लॉक प्रमुख

थराली से हरेंद्र बिष्ट
जल्द ही देवाल ब्लॉक के साथ ही पूरी पिंडर घाटी के खेल प्रेमियों को संगम मैदान देवाल में एक सुविधायुक्त मिनी खेल स्टेडियम मिल जाएगा। जिसमें खेल प्रेमी को अपने हुनर को और अधिक निखारने का बेहतरीन मौका मिल सकेगा।
पिछले लंबे समय से पिंडर घाटी के थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ विकास खंडों के मध्य जब-तब बच्चों एवं युवाओं को खेलकूद के लिए मिनी खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग विभिन्न मंचों से उठते आ रही हैं। किंतु आज तक क्षेत्रीय खेल प्रेमियों की हसरतें पूरी आज तक नही हो पाई हैं। किंतु अचानक से ही सही एकबार पुनः खेल प्रेमियों के अरमानों को पंख लगाने लगें हैं।
देवाल के ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू ने युवाओं को भावनाओं को जानते समझते हुए राज्य के शिक्षा, खेल युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री अरविंद पाण्डेय को एक पत्र भेज कर संगम मैदान देवाल में एक सुविधायुक्त मिनी खेल स्टेडियम निर्माण की मांग करते हुए कहा था कि क्षेत्र के तमाम स्कूल, कालेजों में खेलों के प्रति विशेष रूचि रखने वाले खेल प्रेमियों की कोई कमी नही हैं। संसाधनों,खेल मैदानों के अभाव के बावजूद भी इस क्षेत्र के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में पूरे देश में अपना लौहा मनवा चुके हैं। ऐसी परिस्थितियों में अगर हुनरमंद इन युवाओं को सुविधाजनक मिनी स्टेडियम खेलों के लिए मिल जाता हैं तो ये खिलाड़ी विश्व बिरादरी के सामने भी अपना लौहा मनवाने से पीछे नही रहेंगे।
दर्शन दानू ने खेल मंत्री अरविंद पाण्डेय के एक पत्र के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री ने उनकी मिनी खेल स्टेडियम की मांग को गंभीरता से लेते हुए निदेशक युवा कल्याण को संगम मैदान देवाल में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा हैं। प्रमुख ने बताया कि निदेशक युवा कल्याण से मिनी स्टेडियम की स्वीकृति एवं निर्माण के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here