राज्य के बड़े स्टालों में देवाल के उत्पाद शामिल करने की मांग

  • पूर्णा की महिला समूह शैलपुत्री जड़ी-बूटियों से बना रही हर्बल चाय
  • ब्लांक प्रमुख दर्शन दानू ने पर्यटन मंत्री की वार्ता

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
देवाल के ब्लांक प्रमुख दर्शन दानू ने पर्यटन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के मंत्री सतपाल महाराज से स्थानीय महिला उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के बढ़े स्टालों में इन्हें शामिल किए जाने की मांग की। अन्य मुद्दों पर भी कैबिनेट मंत्री से बात की। जिन पर महाराज ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात करते हुए देवाल प्रमुख दर्शन दानू ने दुरस्थ ग्रामीण अंचलों में स्थानी उपलब्ध कच्चे रोमैटिरियल से तैयार सामग्रियों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में लगने वाले बड़े-बड़े स्टालों में इन उत्पादों को सामाल करवाने के लिए नीति तैय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे जहां महिला समूहों की हौसला-अफजाई होगी, वही उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। इस मौके पर उन्होंने देवाल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूर्णा की महिला समूह शैलपुत्री के द्वारा तमाम जड़ी-बूटियों से तैयार की गई हैं। हर्बल चाय पत्ती की डिब्बियां भेंट करते हुए इस के लाभ से मंत्री महाराज को अवगत कराया। इस मौके पर मंत्री ने महिला समुहों के द्वारा स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी स्तर पर और अधिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक नीति तैयार की जाएगी। जिससे महिला समुहों की आर्थिकीय बढ़ाने के साथ ही राज्य में पलायन रोकने के साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस अवसर पर थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने विधानसभा क्षेत्र थराली के पौराणिक एवं ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण एवं उनके सौंदर्यीकरण के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा महाराज से ग्वालदम- नंदकेसरी मोटर सड़क से सोडिंग होते हुए जूनियर हाईस्कूल देवसारी तक 4 किमी मोटर सड़क के लिए एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर मंत्री ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता से तत्काल आगमन बना कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अवसर पर थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, देवाल के हाटकल्याणी वार्ड से जिपंस कृष्णा बिष्ट, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरेंद्र बिष्ट, वाई एस बड़ियारी, वांण मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, मुंदोली के ग्राम प्रधान आनंद सिंह बिष्ट ,महेशा नन्द पयाल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here