उत्तराखंड में 6 पुलों का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण

रामनगर/हल्द्वानी/देहरादून। आज सोमवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिह रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा लेह से देश मे बीआरओ द्वारा दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में बनाये गये पुलों का लोकार्पण कार्यक्रम में वचुर्वल प्रतिभाग किया।
राजनाथ ने लेह से बीआरओ द्वारा देश मे बनाये गये 63 पुलों एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सडकों का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किये। जिसमें उत्तराखंड में 1928.74 लाख की लागत से कुल 06 पुलों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के दुर्गम क्षेत्रों में पुल, सडक निर्माण कर कनेक्टीविटी देना सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने बीआरओ को दुर्गम क्षेत्रों मे पुल, सडक निर्माण करने पर बधाई दी व कार्यो की सराहना की। पुल व सडकें देश के विकास की गति बढाते हैं तथा सड़कें विकास, पर्यटन के साथ ही देश रक्षा की दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। हम समृद्ध और सशक्त देश निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 06 पुलों का लोकार्पण किया गया है। जिनमें जोशीमठ -मलार रोड पर रानी पुल लागत 348.12 लाख, ऋषिकेश- धरासू सडक पर खादी पुल लागत 513.00 लाख, जौलजीबी-मुनस्यारी रोड पर कुरकुटिया ब्रिज लागत 142.00 लाख, जौलजीबी-मुनस्यारी सडक पर जुनालीगढ ब्रिज लागत 649.62 लाख, तवाघाट-घाटियाबागढ़ सडक पर जुंटीगढ़ ब्रिज लागत 156.00 लाख तथा मुनस्यारी- बगडियार-मिलन सडक पर लास्पा पुल लागत 120.00 लाख के पुल शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों मे पुल सडक निर्माण सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। बीआरओ ने दुर्गम क्षेत्रों मे दिन-रात ठंड व बर्फबारी मे भी लगातार काम कर पुलों का निर्माण किया यह बहुत ही सराहनीय व साहसिक कार्य है। इन पुलों के निर्माण से क्षेत्रीय जनता के साथ ही सैन्य गतिविधियों के लिये बहुत सुविधा मिलेगी। वर्चुवल लोकार्पण मे सांसद अजय टम्टा ने भी प्रतिभाग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here