चमोली आपदा 12वां दिन : तपोवन सुरंग में दो और रैणी में मिला एक शव, कुल 61 हुए मृतक

जोशीमठ। बीते सात फरवरी को चमोली जिले में आई आपदा के 12वें दिन आज गुरुवार को शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि बुधवार को कोई शव नहीं मिला था, लेकिन आज गुरुवार की सुबह करीब चार बजे तपोवन सुरंग से पहले एक शव बरामद किया गया और बाद में वहीं दूसरा शव मिला। सुरंग से मलबा निकालने का कार्य आज भी जारी है। इसके बाद रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है। सुरंग से अब तक कुल 13 शव निकाले जा चुके हैं। अब तक 61 शव और 27 मानव अंग बरामद हो चुके हैं। 143 लोग अभी भी लापता हैं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here