उत्तराखंड में कोरोना से दूसरी मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 167

  • राज्य में शनिवार को 20 कोरोना के नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 167
  • कोरोना संक्रमित बिजनौर निवासी महिला की शुक्रवार शाम मौत
  • पिछले चौदह दिन में प्रदेश में 90 मामले आ चुके हैं।

देहरादून: उत्तराखंड में कुल संक्रमितों की संख्या 167 पहुंच गई हैं। जी हाँ राज्य में शनिवार को 20 कोरोना के नए मरीज मिले। इनमें 7 चंपावत और 4 देहरादून में भर्ती। सभी लोग प्रवसी हैं। 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 59 स्वस्थ हो चुके हैं। बता दें कि एम्‍स ऋषिकेश में भर्ती कैंसर पीड़ित बिजनौर निवासी महिला की शुक्रवार शाम मौत हो गई। महिला कोरोना संक्रमित थी। प्रदेश में कोरोना से हुई यह दूसरी मौत है। इससे पहले एक मई को एम्स में ही लालकुआं हल्द्वानी निवासी 56 वर्षीय एक महिला की मौत हुई थी। वह ब्रेन अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थी जहाँ जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव थी। शुक्रवार को प्रदेश में थैलेसीमिया पीड़ित सात वर्षीय बच्चे समेत कोरोना के सात और मामले आए हैं।
बिजनौर निवासी महिला का पिछले दो माह से एम्स में कैंसर का उपचार चल रहा था। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला 10 मार्च से 29 अप्रैल तक एम्स में भर्ती थी। निदेशक ने बताया कि महिला की कैंसर की सर्जरी की गई थी। उसके बाद वह घर चली गई थी। 9 मई को एक बार फिर जांच के लिए वह अस्पताल आई। फिर से परेशानी होने पर 19 मई को महिला को भर्ती किया गया था। उसी रोज महिला का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। 20 मई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। और वह कोविड-19 वार्ड में भर्ती थी, जहां शुक्रवार को महिला की मौत हो गई।
वहीँ दूसरी ओर बैराज कॉलोनी ऋषिकेश निवासी जिस गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी अब उसके पति में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। 35 वर्षीय यह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ 13 मई को दिल्ली से लौटा था। 20 मई को स्वास्थ्य में दिक्कत होने के कारण वह अपनी पत्नी के साथ एम्स की ओपीडी में गए थे। वहां इनके लक्षण देखते हुए इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर लिया गया था। दोनों पति पत्नी का सैंपल लिया गया था। पत्नी की रिपोर्ट शुक्रवार की दोपहर पॉजिटिव आई थी। देर रात महिला के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
कुल मिलाकर प्रदेश में आए दिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। विभिन्न राज्यों से प्रवासियों की वापसी होने के बाद यहां मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। स्थिति यह कि पिछले चौदह दिन में प्रदेश में 90 मामले आ चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here