इन्हें मिलेगा द्रोणाचार्य और खेल रत्न पुरस्कार, सीएम धामी करेंगे सम्मानित

देहरादून। खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार देवभूमि उत्तराखण्ड द्रोणाचार्य पुरस्कार लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और 2021 और 2022 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के साथ उनकेे प्रशिक्षकों को भी नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। 24 मार्च को उत्तराखंड के तमाम अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री धामी खेल रत्न पुरस्कार देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान करेंगे।

उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार हेतु वर्ष 2019-20 के लिए लक्ष्य सेन बैडमिंटन खिलाड़ी को चुना गया है। वर्ष 2020-21 के लिए चंदन सिंह एथलेटिक्स खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए धीरेंद्र कुमार सेन बैडमिंटन प्रशिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2020-21 के लिए कमलेश कुमार तिवारी ताइक्वांडो प्रशिक्षक को पुरस्कार दिया जाएगा एवं वर्ष 2021-22 के लिए संदीप कुमार डुकलान तीरंदाजी प्रशिक्षक को सम्मानित किया जायेगा साथ ही वर्ष 2021-22 का लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सुरेश चन्द्र पांडे को एथलेटिक्स खेल में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जायेगा।

इन पुरस्कारों के साथ ही वर्ष 2021 एवं 2022 के राष्ट्रीय स्तर के 168 पदक विजेता खिलाड़ियों एवं 42 प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस हेतु खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को 2.08 करोड़ रुपए की धनराशि वितरित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here