उत्तराखंड को बनाएंगे दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी : धामी

उत्तरकाशी/देहरादून। आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में पतंजलि आयुर्वेद, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त अभियान दल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां धामी ने उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने की बात कही।

आज गंगोत्री के रक्तवन ग्लेशियर क्षेत्र में नए औषधीय पादपों के साथ साहसिक खेलों के लिए नए स्थलों की खोजबीन के लिए निम, आईएमएफ व पतंजलि आयुर्वेद का एक संयुक्त अभियान दल को सीएम धामी और बाबा रामदेव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान धामी अन्वेषण अभियान टीम के साथ गंगोत्री से गोमुख जाने वाले मार्ग पर करीब एक किलोमीटर तक गए। उन्होंने कहा कि पतंजलि एवं निम का यह अन्वेषण अभियान उत्तराखंड के लिए बड़ी खोज और उपलब्धि होगी। उत्तराखंड को धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में भी यह कदम सार्थक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here