धामी ने पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता मनोज को किया सम्मानित

देहरादून। आज मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार भी मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here