उत्तराखंड से जुड़ रहे हिमाचल कांस्टेबल भर्ती धांधली के तार, सीबीआई ने इन जगहों पर मारे छापे

देहरादून। बहुचर्चित हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के पेपर लीक होने के दो मामलों में सीबीआई ने सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 50 स्थानों पर दबिश दी। हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक प्रकरण के तार भी उत्तराखंड से जुड़ रहे हैं। सीबीआइ ने देहरादून और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर दबिश देते हुए अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। तो वहीं सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और सिरमौर जिलों में दबिश दी।

सीबीआई ब्रांच की टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ की गई। हालांकि, किसी की गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को आया था। इसके बाद धांधली की बात सामने आई। छह मई को कांगड़ा में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसआईटी ने कई माह की जांच के दौरान 227 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें बहुत से अभ्यर्थी भी शामिल थे। पता चला कि इस परीक्षा के लिए पेपर लीक कराया गया था, लेकिन स्थानीय लोग इस जांच से नाखुश थे। हिमाचल में सरकार बदली तो जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ ब्रांच में नवंबर में दो एफआईआर दर्ज कीं।
सूत्रों के अनुसार इस भर्ती धांधली में सामने आए कुछ लोगों के लिंक उत्तराखंड के कई शहरों में बताए जा रहे हैं। यहां पर बीते वर्ष कई भर्तियों की धांधली पकड़ी गई है। लिहाजा, सीबीआई इसे पुख्ता मानकर चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here