उत्तराखंड: रामलीला देखर घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल

बागेश्वर। जिले से एक दुखद खबर सामने आयी है। यहां रामलीला देखकर वापस घर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हो गया है।

बताया जा रहा है की चारों बागेश्वर से रामलीला देखकर घर वापस जा रहे थे। अचानक मालता रोड के पास कार से नियंत्रण खो बैठे। कार करीब 200 मीटर नीचे मेहनरबुंगा सड़क में गिर गई। कार खाई में गिरने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों, पुलिस व फायर विभाग के द्वारा रेक्स्यू अभियान चलाया गया।

प्रभारी फायर अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया की घटना में मनोज कुमार पुत्र पूरन उम्र 35 वर्ष तहसील बागेश्वर ग्राम सिमतोली दफौट (घायल) हो गया। वहीं विजय सिंह पुत्र सुरेश सिंह सिमतोली उम्र 30 वर्ष, रोहित पुत्र भूपाल सिंह उम्र 20 वर्ष, सुनील सिंह पुत्र सुरेश सिंह उम्र 21 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई है। शवों को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here