हल्द्वानी : खाई में जा गिरी बेकाबू कार, 1 की मौत और 2 गंभीर

हल्द्वानी। आज शुक्रवार सुबह यहां से बागेश्वर जा रही कार भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी से तीन लोग कार संख्या यूके 18 जे- 5712 से लीती कपकोट बागेश्वर के लिए रवाना हुए। तभी भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि वाहन में चालक समेत तीन यात्री थे। जैसे ही कार खाई में गिरी तो वहां मौजूद ग्रामीण दौड़े और वहां से गुजर रहे सेना के जवान भी मदद में जुट गए। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को भवाली अस्पताल ले जाया गया। जहां चालक हयात सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि खीम सिंह व कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here