उत्तराखंड : सात पर्यटकों के शव मिले, अभी दो लापता

उत्तरकाशी। यहां हर्षिल से छितकुल के ट्रैक से लापता पर्यटकों में से सात पर्यटकों के शव आज शुक्रवार को मिल गए हैं। अभी भी दो पर्यटक लापता हैं और एक घायल पर्यटक का हर्षिल और एक पर्यटक का जिला अस्पताल उत्तरकाशी में इलाज चल रहा है।
9 बिहार रेजीमेंट के कर्नल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पर्यटकों की खोज के कार्य में वायु सेना और रेस्क्यू टीम युद्धस्तर से जुटी है। रेस्क्यू टीम ने पर्यटकों के शवों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला है। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल व अन्य स्थानों के आठ पर्यटकों का दल मोरी सांकरी की एक ट्रेकिंग एजेंसी के माध्यम से 11 अक्टूबर को हर्षिल से रवाना हुआ था।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : आपदा में अब तक 69 की गई जान, 27 ट्रैकर अभी लापता

इस दल में तीन कुकिंग स्टाफ और छह पोर्टर भी शामिल थे। पोर्टर पर्यटकों का सामान छोड़कर 18 अक्टूबर को छितकुल पहुंचे थे। जिसके बाद से ये लापता थे। इनकी खोजबीन में गई टीम को गुरुवार को मौके पर पांच लोगों के शव दिखे थे। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने आज शुक्रवार को भी अभियान चलाया और वहां से सात शवों को बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here