हल्द्वानी: भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर देर रात रहस्यमयी धमाका

  • तेज धमाके से खिड़कियों के शीशे चटके
  • फांरेसिंक और सेना के एक्सपर्टस जांच में जुटे
  • पुलिस और जिलाधिकारी ने किया घर के अंदर का निरीक्षण

हल्द्वानी। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास पर मंगलवार देर रात अचानक रहस्यमयी धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि खिड़की के शीशे चटक गए। हांलाकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना रात करीब 12 बजे की है। घटना के समय प्रदीप बिष्ट अपने घर पर ही थे। उनका आवास हीरा नगर क्षेत्र में है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। धमाका कैसे और किस वजह से हुआ इसकी जानकारी जुटाने के लिए फांरेसिंक एक्सपर्टस को मौके पर बुलाया गया हैं। धमाके के बाद प्रदीप बिष्ट ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गब्र्याल देर रात मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सेना के एक्सपर्ट्स को भी मौके पर बुलाया है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि आसमानी बिजली गिरने की वजह से यह हादसा हुआ है लेकिन कल रात आसमान में बादल नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here