हरिद्वार में पौधे रोपकर मनाया गया पर्यावरण दिवस

  • विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और जागरूक लोगों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

हरिद्वार से दीपक मिश्रा:
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण एवं मानव उत्थान समिति के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने समिति के पदाधिकारियों के साथ प्रेमनगर पुल के समीप पौधरोपण करते कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाये जाएं तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। पर्यावरण एवं मानव उत्थान समिति के महामंत्री अमित शर्मा ने कहा कि दिन प्रतिदिन प्रदूषण के कारण जलवायु में निरंतर परिवर्तन हो रहा है और इस जलवायु परिवर्तन के कारण ही पर्यावरण दूषित हो रहा है। हमें अधिक हरियाली की दिशा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। समिति सह कोषाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी परवरिश करना बहुत जरुरी है। भारतीय संस्कृति की जड़ों में वन वृक्ष पानी व भूमि शामिल है। इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंघल ने कहा की पौधों को लगाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। पौधे लगाएंगे तो पर्यावरण स्वच्छ रहेगा। सभी को अपने बच्चों के जन्मदिवस पर हर वर्ष पौधे लगाने चाहिए। कोई भी कार्यक्रम हो, उसकी शुरूआत पौधरोपण से की जानी चाहिए। इस मौके पर पौधरोपण करने वालों में रानीपुर व्यापार मंडल से आनंद सागर त्रिपाठी, विनोद कुमार, सूर्यभान राणा, श्रीरामनाम विश्व बैंक समिति के महामंत्री सुमित तिवारी, जय माता दी ग्रुप के अध्यक्ष वासुदेव राजपूत, सदस्य जितेंद्र कुमार, आकाश गुप्ता, मनोज ठाकुर, सोनू राजपूत, विश्वजीत सिंह आदि मौजूद थे।

उधर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम, भाजपा जिलाध्य्क्ष जयपाल चौहान, उपाध्यक्ष संदीप गोयल, अनिल अरोड़ा, मयंक, भजोराम शर्मा, लव शर्मा, मनीष यादव, मोहित वर्मा, प्रशांत खरे, रिंकु सिंह, अयोध्या यादव और मिशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उधर कनखल स्थित स्पर्श गंगा कार्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में कनखल कोतवाल विकास भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उन्होंने अपने संबोधन में सबको विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा की स्पर्श गंगा निरंतर स्वच्छता के साथ साथ अनेक सामाजिक हित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। कार्य चाहे गंगा की स्वच्छता का हो या पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जन जागरण का या कोरोना जैसी महामारी मे मास्क, राशन, साबुन वितरित करने का हो, स्पर्श गंगा की टीमों ने हर कार्य को परहित भावना के साथ मानव मात्र को समर्पित किया है। यह महामारी मानव के द्वारा प्रकृति के नियमों को तोड़ने के कारण ही उत्पन्न हुई है। हम सबको प्रकृति के नियमों पर चलकर ही उन्नति का स्वप्न देखना चाहिए यदि प्रकृति के संचालन को हमने बाधित किया तो प्रकृति द्वारा भविष्य में और भी भयानक परिणामों को भुगतने के लिए हमें तैयार रहना होगा। इस अवसर पर पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन ड्राइंग कॉम्पिटिशन मैं भाग लेकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूक किया। कार्यक्रम में रीता चमोली, आशु चौधरी, मनु रावत, रीमा गुप्ता, शीतल पुंडीर, मनप्रीत, चिराग अरोड़ा, मोहित चौधरी, रंजीता, सुनैना शर्मा, पूनम चौहान, अनिल शर्मा, आकाश शर्मा, धीरज, मोहित, विमला, रूबी बेगम, दानिश आदि उपस्थित थे। इनके साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर की अध्यापिकाओं और छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे रोपकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here