उत्तराखंड : सौतेली मां से रेप के बाद पीट-पीटकर मार डाला!

देहरादून। जिले के डाकपत्थर क्षेत्र में एक नशेड़ी युवक ने अपनी सौतेली मां से दुष्कर्म करने के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार युवक अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था।क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि परिवार में उसके दो बेटे हैं। उसने पहली पत्नी के मरने के बाद एक महिला से विवाह कर लिया था। उसका आरोप है कि उसका पुत्र अक्सर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। घटनाक्रम के अनुसार बुधवार की सायं उसके पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल महिला को विकासनगर के उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया गया।देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को दून अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन महिला का पति उसे वापस विकासनगर लाने लगा। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि पुलिस महिला की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी को तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here