पिथौरागढ़ में की 55 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार!

पिथौरागढ़। पुलिस ने 55 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ललित पुनेठा जो पिथौरागढ़ का ही रहने वाला है, उसे पुलिस ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 15 महीने से फरार चल रहा था। पिथौरागढ़ पुलिस ने ललित पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

दरअसल पिथौरागढ़ में रिटायर्ड आर्मी पर्सनल और शिक्षकों से निवेश के नाम पर 55 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। जिसमें 18 लोगों में खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें से 13 आरोपियों को पिथौरागढ़ पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
एसपी पिथौरागढ़ लोकेश सिंह ने बताया आरोपी ललित पुनेठा पुत्र प्रकाश चंद्र पुनेठा मूल रूप से शिलपटा पिथौरागढ़ के खिलाफ थाना जाजरेदवेल में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत थे। आरोपी और उसके 13 अन्य साथियों शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने से गैस एजेंसी एवं इंश्योरेंस के नाम पर करीब ₹55 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी। पूरे मामले में मामला पंजीकृत करते हुए अभी तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी 50000 का इनामी ललित पुनेठा फरार चल रहा था।जिसे पिथौरागढ़ पुलिस और एसओजी की टीम ने मुंबई गिरफ्तार किया है। लोगों द्वारा पैसा वापस मांगने पर उन्हें सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल फोन, 1 पासपोर्ट, 3 एटीएम कार्ड, 1 मेट्रो कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 लैपटॉप, आधार कार्ड एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है। एसपी लोकेश ने बताया कि निवेशकों से ठगी मामले में पूर्व में आरोपी धर्मेश जोशी, निवासी भदेलवाड़ा, कमलेश सिंह वल्दिया निवासी आठगांव सिलिंग, तनुजा जोशी निवासी सिलपाटा, पंकज शर्मा निवासी खड़कोट, केवलानंद पुनेठा निवासी सिलपाटा, चंद्र प्रकाश पुनेठा निवासी पिथौरागढ़, प्रकाश जोशी निवासी धारापानी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here