अल्मोड़ा : परिजनों ने कहा, मारकर फेंका हमारा बेटा!

अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई।  मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को मारकर फेंका गया है। उन्होंने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक लमगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम स्युनारी निवासी 25 वर्षीय जीवन बोरा शहर फाटक स्थित एक टैंट की दुकान में कार्य करता था। बीती 1 मई को वह अपने काम पर गया, लेकिन उस दिन वह रात को घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि उस दिन उसके गांव में विवाह कार्यक्रम था। जिस कारण परिजन भी शादी में व्यस्त होने के चलते उसे ढूंढ नहीं पाए।

यहाँ भी पढ़िए : देहरादून- जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, छह घायल

अगले दिन सुबह गांव के ऐड़ी मंदिर के पास जीवन का शव पड़ा मिला। शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसकी कार खड़ी थी। लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि जीवन के सिर के पीछे हल्की चोट का निशान था। मृतक के पिता की ओर से तहरीर सौंपी गई है। जिसमें उन्होंने स्थानीय एक व्यक्ति पर उनकी पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here