उत्तराखंड : राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझे 7,630 वाद और 97.88 करोड़ की समझौता रकम हुई जमा

नैनीताल/देहरादून। उच्च न्यायालय नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न न्यायालयों में शनिवार को देर रात्रि तक आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7,630 वादों का निस्तारण किया गया तथा 97,88,54,657 रुपये की समझौता धनराशि जमा की गई।
यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य-सचिव/ जिला जज आरके खुल्बे ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल एवं समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा 11 सितम्बर को उच्च न्यायालय के साथ ही सभी 13 जनपदों के जनपद न्यायालयों, पारिवारिक न्यायालयों एवं वाह्य न्यायालयों, श्रम न्यायालयों, ऋण वसूली न्यायाधिकरण, देहरादून एवं राज्य/जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला जज आरके खुल्बे ने बताया कि उच्च न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे और न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की दो खंडपीठ गठित की गयी थी। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित वादों का विवरण इस प्रकार है।
उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल नियत वाद 366, निस्तारित वाद 51 वाद समझौता राशि 2,59,99,887, न्यायालय अल्मोडा द्वारा नियत वाद 149 निस्तारित वाद 81 समझौता राशि 1,23,85,079, न्यायालय बागेश्वर द्वारा नियत वाद 114 निस्तारित वाद 62 समझौता राशि 42,61,442, न्यायालय चमोली द्वारा नियत वाद 187 निस्तारित वाद 160 समझौता राशि 7,46,27,341 न्यायालय चम्पावत द्वारा नियत वाद 78 निस्तारित वाद 45 समझौता राशि 6,75,000 न्यायालय देहरादून नियत वाद 1475 निस्तारित वाद 1305 समझौता राशि 45,82,26,193, न्यायालय हरिद्वार द्वारा नियतवाद 1949 निस्तारित वाद 1277 समझौता राशि 3,32,24,222 जमा की गई।
उन्होंने बताया कि न्यायालय नैनीताल नियतवाद 1181 निस्तारित वाद 1010 समझौता राशि 4,79,11,562  न्यायालय पौड़ी गढ़वाल द्वारा नियतवाद 329 निस्तारित वाद समझौता धनराशि 289 81,67,288, न्यायालय पिथौरागढ द्वारा नियत वाद़ 226 निस्तारित वाद 196 समझौता धनराशि 2,67,99,229, न्यायालय रूद्रप्रयाग द्वारा नियत वाद 56 निस्तारित वाद 51 समझौता धनराशि 42,51,617, न्यायालय  टिहरी गढ़वाल नियत वाद 354 निस्तारित वाद 194 समझौता धनराशि 2,65,54,196, न्यायालय ऊधम सिंह नगर नियत वाद 1820 निस्तारित वाद 1150 समझौता धनराशि 5,33,15,422, न्यायालय  उत्तरकाशी नियत वाद 188 निस्तारित वाद 150 समझौता धनराशि 1,11,96,223,15 ऋण वसूली न्यायाधिकरण, न्यायालय देहरादून नियतवाद 248 निस्तारित वाद 11 समझौता धनराशि 3,74,54,000 एवं 16 उपभोक्ता न्यायालय द्वारा नियतवाद 106 निस्तारित वाद 56 समझौता धनराशि 51,42,848,17 श्रम न्यायालय द्वारा नियत वाद 28 निस्तारित वाद 14 समझौता धनराशि 22,44,981 तथा 18 प्री-लिटिगेशन वाद (जो अभी न्यायालय में नहीं गये हैं) तथा उत्तराखंड के कुल न्यायालयों द्वारा नियत वाद 15,351 निस्तारित वाद 7630 वाद समझौता धनराशि 97,88,54,657 जमा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here