यूकेएसएसएससी पेपर लीक केस के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

श्रीनगर। यूकेएसएसएससी पेपर लीक और विधानसभा बैक डोर भर्ती समेत अन्य भर्ती घोटालों को लेकर कांग्रेस ने आज मंगलवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक में प्रदर्शन किया। उन्होंने धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में भर्तियों का जो खेल खेला जा रहा है, उसे अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है। साथ ही विधानसभा भर्ती घोटालों को लेकर एक महीने के अंदर जांच कमेटी को रिपोर्ट देने के विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के फैसले को गलत बताया। कांग्रेसियों ने कहा कि यह सरकार द्वारा अपने लोगों को बचाने के लिए लिया गया फैसला है। जब स्थिति स्पष्ट है तो कार्रवाई भी स्पष्ट होनी चाहिए।

यहाँ भी पढ़ें- आक्रोशित युवा बोले, घोटाला प्रदेश बना उत्तराखंड, बड़े मगरमच्छों को बचा रही सरकार!

इस मौके पर जनसभा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रताप भंडारी ने कहा कि जब पूर्व स्पीकर व वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने अपने लोगों को नियुक्ति दी है तो इस पर कमेटी बनाकर एक महीने की जांच का कोई औचित्य नहीं बनता। पूरे मामले में कांग्रेसियों ने कहा कि सभी जांच एजेंसियां राज्य सरकार के अधीन हैं। ऐसे में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग उठाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here