सकनीधार : खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

एक ही परिवार के होने का अनुमान

  • देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला गंभीर
  • देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही थी कार, अभी तक नहीं हो पाई मृतकों की पहचान

देवप्रयाग। देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर आज गुरुवार को सकनीधार के समीप एक कार खाई में गिर गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और एक कार सवार गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि कार देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही थी। अभी वाहन सवार लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। कार में दो पुरुष, तीन महिलायें और एक लड़की सवार थी। जिसमें से एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इस बात के कयास लगाये जा रहे हैं कि हादसे का शिकार हुई कार में बैठे लोग शायद एक ही परिवार के थे। वाहन में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील में कार्यरत मकान सिंह कोहली, उसकी पत्नी संपति देवी, बेटा पंकज सहित तीन लोग और सवार थे। अन्य लोगों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here