टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाजी में छाये भारतीय शूटर

  • मनीष ने गोल्ड और सिंहराज ने सिल्वर मेडल जीता

टोक्यो। निशानेबाज मनीष नरवाल और सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए हैं। मनीष ने पुरुषों की 50 मीटर पिस्टलएसएच-1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने रजत पदक हासिल किया है। मनीष ने फाइनल में 218.2 का स्कोर किया। जबकि सिंहराज ने 216.7 का स्कोर करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।रूस ओलंपिक समित के सर्जेइ मालिशेव ने 196.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। क्वालीफिकेशन में सिंहराज 536 अंकों के साथ चैथे स्थान पर थे। सिंहराज ने टोक्यो पैरालंपिक में अपना दूसरा पदक जीता है। इसे पहले सिंहराज ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक 15 पदक जीत लिए हैं। जिनमें तीन स्वर्ण, सात रजत और और पांच कांस्य पदक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here