टोक्यो पैरालंपिक : तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत के खाते में आये 13 पदक

टोक्यो। आज शुक्रवार को टोक्यो पैरालंपिक में हरविंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया है। भारत के नाम अब 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज सहित 13 मेडल हो गये हैं।
पैरालंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार तीरंदाजी में भारत को पदक मिला है ।सेमीफाइनल में हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में हरियाणा के हरविंदर ने पूरी ताकत झोंक दी। कोरिया के किम मिन सू को शूट-ऑफ में हराते हुए उन्होंने यह कांस्य पदक अपने नाम किया। इससे पहले हरविंदर सिंह को सेमीफाइनल में हार का मुंह देखना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here