टोक्यो पैरालंपिक : बैडमिंटन में अब उत्तराखंड के मनोज ने जीता कांस्य

11वें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन

  • 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 में मनीष ने स्वर्ण और सिंहराज ने रजत पदक जीता 
  • बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में प्रमोद भगत ने हासिल किया गोल्ड मेडल
  • बैडमिंटन की पुरुष सिंगल्स स्पर्धा एसएल-3 में मनोज सरकार ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

टोक्यो। आज शनिवार को टोक्यो पैरालंपिक का 11वां दिन भारत के लिए अभी तक बेहद शानदार रहा है। भारत को आज अभी तक दो स्वर्ण समेत चार मेडल मिल चुके हैं। बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पुरुष सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा का गोल्ड तो मनोज सरकार ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही भारत की झोली में अभी तक 17 पदक आ चुके हैं।
आज दिन की शुरुआत में ही भारत की झोली में निशानेबाजी से दो पदक आए। इसमें मनीष नरवाल ने स्वर्ण तो सिंहराज रजत पदक जीता। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 स्पर्धा में मनीष ने गोल्ड मेडल जीता जबकि इसी स्पर्धा में सिंहराज अडाना ने बेहतरीन निशाना साधते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। यह सिंहराज का टोक्यो पैरालंपिक में दूसरा पदक है। इससे पहले भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज एसएल-4 सिंगल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के खिलाड़ी सेतियावान फ्रेडी को हराया। वहीं, कृष्णा नागर भी फाइनल में पहुंच गए हैं। हालांकि बैडमिंटन की एसएल-3- एसयू-5 स्पर्धा के मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। अब भारतीय जोड़ी 5 सितंबर को कांस्य पदक के लिए खेलेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here