कोरोना की तीसरी लहर के मिलने लगे संकेत

  • पुडुेचरी में कोरोना संक्रमित 20 बच्चे अस्पताल में भर्ती
  • प्रधानमंत्री 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक लेंगे आज

नई दिल्ली/पुडुचेरी। कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं। बच्चे कोरोना संक्रमित होने लगे हैं। ताजा मामला पुड्डुचेरी का है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों को यहां के कादिरकामम स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और दूसरी लहर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर वहां की स्थितियों के बारे में जानकारी ली थी। शुक्रवार को भी मोदी 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करने जा रहे हैं। इन राज्यों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक, केरल , ओडिशा और महाराष्ट्र हैं। बैठक में इन 6 राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। प्रधानमंत्री की वर्चुअल बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
बीते 24 घंटे में 41 हजार नए मामले
देश में कोरोना के रोजाना कितने केस आ रहे हैं। देश में गुरुवार को 41 हजार 806 नए मामले सामने आए, जिसमें से 28 हजार 691 मामले इन्हीं राज्यों के हैं। केरल में 13 हजार 773, आंध्र प्रदेश में 2 हजार 526, तमिलनाडु में 2 हजार 405, महाराष्ट्र में 8 हजार 10, ओडिशा में 2 हजार 110 और कर्नाटक में 1 हजार 977 मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here