10 साल तक सिर्फ जंक फूड खाया तो किशोर हुआ अंधा!

माता पिता सावधान

  • डॉक्टरों का दावा- ब्रिटेन में ऐसा पहला मामला, ब्रिस्टल के आई हॉस्पिटल में चल रहा इलाज 
  • एक दशक तक चिप्स-बर्गर, फ्रेंच फ्राइस खाने से हुआ अवॉइडेंट- रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिसआर्डर

ब्रिस्टल (ब्रिटेन)। यहां एक सनसनीखेज मामले में 17 साल के किशोर की आंखों की रोशनी चली गई, उसे सुनाई भी कम देने लगा है। इसका कारण पिछले 10 साल से उसने चिप्स, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, सॉसेज के अलावा कुछ खाया ही नहीं। हालांकि उसने कभी-कभी हैम और व्हाइट ब्रेड खाई। यानी एक दशक के दौरान वह पूरी तरह जंक फूड पर निर्भर रहा। प्राइमरी स्कूल पास करने के बाद से उसकी फूड हैबिट ऐसी ही बनी रही। ब्रिस्टल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि ब्रिटेन में इस तरह का यह पहला मामला है। फिलहाल इस किशोर को ब्रिस्टल आई हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया।
उसका इलाज करने वाले डॉ. डेनाइज एटन का कहना है कि इस लड़के के खानपान में सिर्फ जंक फूड आइटम्स ही थे। उसने कभी भी फल-सब्जी नहीं खाए, उसे कई फल-सब्जियों के रंग और स्वाद पसंद नहीं हैं। इसलिए चिप्स और प्रिंगल्स ही उसकी डाइट बन गए। इसके चलते किशोर को अवॉइडेंट- रिस्ट्रिक्टिव फूड इंटेक डिस्ऑर्डर हो गया। इसे सामान्य तौर पर जरूरत से ज्यादा खाना भी कह सकते हैं।
लगातार प्रोसेस्ड खाने में शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने से सुनने की क्षमता पर असर पहुंचा और हडि्डयां भी कमजोर हो गई हैं। हालांकि वजन, हाइट और बीएमआई (22) भी सामान्य है। ईटिंग डिसऑर्डर के कारण उसकी यह स्थिति हुई जो इस उम्र के बच्चों में नहीं होती। उसे विटामिन सप्लीमेंट दिए गए। उसे मेंटल हेल्थ टीम की निगरानी में भी रखा गया पर कोई लाभ नहीं हुआ। किशोर की आंखों के बीच ब्लाइंड स्पॉट बन गए हैं। ऑप्टिक नर्व के फाइबर नष्ट हो गए हैं। इसलिए उसकी आंखों की रोशनी फिर लौटना संभव नहीं हैं।
डॉ. एटन का कहना है कि माता-पिता को बच्चों के खानपान की आदतों पर नजर रखनी चाहिए, तभी ऐसी स्थिति से बचा जा सकता है। डॉ. एटम और सहयोगियों के मुताबिक उसके शरीर में विटामिन बी 12 बहुत कम हो गया था। इसके अलावा कुछ अन्य जरूरी विटामिन-मिनरल जैसे कॉपर, सेलेनियम और विटामिन डी की मात्रा भी कम हो गई। इससे आंखों को ब्रेन से जोड़ने वाली ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंचा और आंखों की रोशनी जाती रही। शायद वह अब उम्रभर कभी देख नहीं पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here