देहरादून। भारत सरकार के जनजाति कल्याण मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के अपर सचिव व जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक सुरेश जोशी और विभाग के अपर निदेशक योगेंद्र रावत को जनजाति कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों को देखते हुए नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के संरक्षक की जिम्मेदारी दी है। भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय के सचिव दीपक खांडेकर ने इसके आदेश जारी किए हैं। जोशी और रावत ने इसके लिए जनजाति कल्याण मंत्रालय का आभार जताया है।
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को वर्चुअल माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने...