बंशीधर भगत ने मोदी को जन्म दिन पर दी बधाई

बताया उत्तराखंड हितैषी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्म दिन पर उन्हंे बाधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी युग पुरूष हैं। वह स्वर्णिम भारत के इतिहास का निर्माण कर रहे हैं। उनका देवभूमि के साथ बेहद लगाव है। जिससे हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। कहा कि वर्तमान दौर में भारत नये युग में प्रवेष करने के साथ ही विश्व में शिखर पर हैं। उन्होंने सेवा को राजनीति से जोड़ा हैं। बंशीधर ने मोदी को उत्तराखंड हितैषी बताया। कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा का नारा था, उत्तराखंड को अटल ने बनाया है। मोदी संवारेंगे। आज यह बात सौ
फीसदी सही साबित हो रही है। प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में क्रातिकारी परिवर्तन हुआ है। 12 हजार करोड़ रूपये की लागत आॅल वेदर रोड बनने से चारधाम यात्रा का सफर आसान हुआ है। साथ ही ऋषिकेष-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण तेजी से हो रहा है। प्रदेश में पिथौरागढ़ जैसे सीमांत क्षेत्रों तक एयर कनेक्टिविटी हो गई हैं। मोदी ने कोरोना काल में भी किसानों, बुजुर्गों? महिलाओं, दिव्यांगों का पुरा ख्याल रखा है। उन्होंने कई जन कल्याणकारी योजनाओं का सृजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here