श्रीलंका में बुर्का बैन!

श्रीलंका में ईस्टर संडे के दिन हुए हमलों के बाद बताया जा रहा है कि श्रीलंका की सरकार ने बुर्का पहनने पर प्रतिबंध की तैयारी शुरू कर दी है। बम धमाकों की जांच में संदिग्धों और अन्य सूत्रों से हमले में महिलाओं के भी शामिल होने के संकेत मिले हैं। ईस्टर रविवार को हुए इन हमलों में अब तक 359 लोगों की मौत हो गई है और करीब 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
‘डेली मिरर’ ने सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि सरकार मस्जिद अधिकारियों से विचार विमर्श करके इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है। अखबार ने सूत्र के हवाले से कहा, “उन्होंने (सूत्र) कहा कि सरकार मस्जिद अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर इस कदम को लागू करने की योजना बना रही है और सोमवार को कई मंत्रियों ने इस मामले पर राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना से बात की”। रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा सूत्रों ने बताया कि डेमाटागोडा में घटनाओं में शामिल रही कई महिलाएं भी बुर्का पहनकर भाग गई।
अगर श्री लंका ने बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया तो वह एशिया, अफ्रीका और यूरोप में उन देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने आतंकवादियों को पुलिस से बचने या विस्फोटकों को छिपाने के लिए बुर्का का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए ऐसा किया। वर्ष 1990 की शुरुआत में खाड़ी युद्ध तक श्रीलंका में मुस्लिम महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा में बुर्का और नकाब कभी शामिल नहीं रहे। खाड़ी युद्ध के समय चरमपंथी तत्वों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए पर्दा शुरू किया। गौरतलब है कि चाड, कैमरून, गाबोन, मोरक्को, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, डेनमार्क, फ्रांस, बेल्जियम और उत्तर पश्चिम चीन के मुस्लिम बहुल प्रांत शिनजियांग में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here