अब भाजपा में ‘भांगड़ा’ करेंगे दलेर मेहंदी

  • मनोज तिवारी और विजय गोयल की मौजूदगी में ली भाजपा की सदस्यता
  • गायक हंसराज हंस को भाजपा से मिला है उत्तर-पश्चिम दिल्ली से टिकट
  • इनसे पहले अभिनेता सनी देओल भी भाजपा में हो चुके हैं शामिल

नई दिल्‍ली। इस बार लोकसभा चुनाव में फिल्मी सितारों का कुछ ज्यादा ही झुकाव सियासत की ओर दिख रहा है। उनका राजनीतिक पार्टियों में जाने का सिलसिला जारी है। हंसराज हंस के बाद भाजपा में एक और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी शामिल हो गए हैं। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में उन्होंने आज दिल्ली कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस, केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से उम्मीदवार हर्षवर्धन तथा पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। बता दें कि मेहंदी की बेटी की शादी हंसराज हंस के बेटे से हुई है और भाजपा ने उदित राज का टिकट काटकर हंस को मौका दिया है। मेहंदी से पहले हाल ही में कई सिलेब्रिटी भाजपा में शामिल हुई हैं। इनमें सनी देओल, हंसराज हंस, जया प्रदा, भोजपुरी स्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन प्रमुख हैं। मशहूर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। उन्हें मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here