अब भाजपा मुख्यालय में जूताकांड ‘रिटर्न’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंक कर मारा। वह उस समय साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। हालांकि घटना के बाद भी  सांसद राव ने पूरा संयम दिखाया और वह अपने स्थान पर बैठे रहे। आरोपी शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आरोपी शख्स का नाम शक्ति भार्गव है और वह पेशे से डॉक्टर है। पुलिस उसको भार्गव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जूता फेकें जाने की घटना के बाद भी भाजपा प्रवक्ता राव संयत नजर आए और उन्होंने आगे अपनी बात जारी रखी। इस घटना पर भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि जिस भी शख्स ने यह किया और अगर किसी के कहने पर किया है तो यह बेहद दुखद है। यह अमर्यादित आचरण है और लोकतंत्र में इसके लिए कई जगह नहीं है। 
इसके बाद आरोपी शख्स को पकड़कर सभा कक्ष से बाहर लेकर जाया गया। हालांकि भाजपा मुख्यालय में सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम रहते हैं। इससे पहले पी चिदंबरम और अरविंद केजरीवाल पर भी जूता फेंकने और स्याही फेंकने की घटना हो चुकी है।
पुलिस के मुताबिक शक्ति भार्गव कानपुर के रहने वाले हैं। भार्गव का आरोप है कि सरकार ने करप्शन के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने खुद को विसल ब्लोअर बताया है। डॉक्टर से रियल स्टेट कारोबारी बने शक्ति ने ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन की कई जमीन और बंगले खरीदे। जमीन के कई केसों में उनके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। कुछ महीने पहले भार्गव के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे भी पड़े थे। कानपुर के ही एक बड़े व्यापारी घराने से उनकी तनातनी भी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here