सर्वे का निष्कर्ष

  • आपस में झगड़ा करने वाले पति-पत्नी के बीच मजबूत होते हैं प्रेम संबंध
  • उनके झगड़े का मतलब घरेलू हिंसा नहीं, बल्कि हल्की-फुल्की नोकझोंक

आपस में नोकझोंक करने वाले दंपति ज्यादा बरसों तक जीते हैं। हाल ही में हुए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। सर्वे के निष्कर्ष का कहना है कि आपसे में झगड़ा करने वाले पति-पत्नी के बीच न सिर्फ प्रेम संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि उनकी उम्र भी बढ़ जाती है।
आपको बता दें कि झगड़े का मतलब घरेलू हिंसा नहीं, बल्कि हल्की नोकझोंक है। जिन दंपति के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक होती है उनकी उम्र दूसरे दंपतियों से ज्यादा लंबी होती है। आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में औसत दंपति के बीच 19 झगड़े होते हैं और महीने में दंपति पांच दिन अकेले सोते हैं। इस स्टडी का कहना है कि पारिवारिक झगड़े स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही नहीं होते हैं, बल्कि इनमें लंबी उम्र का राज छिपा है। हालांकि घरेलू झगड़े का मतलब यह नहीं है कि आपकी तकरार घरेलू हिंसा में बदल जाए। इस सर्वे का कहना है कि पारिवारिक झगड़े से उम्र लंबी होती है। इस सर्वे में 192 विवाहित जोड़ों को शामिल किया गया था। ये सारे वैवाहिक जोड़े 32 साल तक की उम्र के थे। सर्वे में इन दंपतियों के व्यवहार को देखा गया और उनसे उनके आपसी झगड़े के बारे में सवाल किए गए। सर्वे में निष्कर्ष निकाला गया कि जिन दंपति की आपस में नोकझोंक होती रहती है, वे लंबी उम्र तक जीवन का आनंद उठाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here