राजनीतिक रंजिशः दो पक्षों में खूनी संघर्ष

    • फायरिंग में एक पक्ष के दो सगे भाई घायल

    रुड़की। राजनीतिक रंजिश को लेकर बुधवार सुबह रुड़की के सरकड़ी गांव में दो पक्षों को खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग में एक पक्ष के दो सगे भाइयों को गोली लगी है। जानकारी के अनुसार गणनायक कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी गांव निवासी दानिश आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा है। इसे लेकर गांव के पूर्व प्रधान पक्ष शाहनवाज के साथ इसका विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दोनों के बीच रंजिश चल रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में नोकझोंक हो गई। पहले तो इनमें गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट और अवैध हथियारों से फायरिंग हुई। आरोप है कि पूर्व प्रधान पक्ष की तरफ से अवैध हथियारों से फायरिंग की गई। जिसमें दानिश और उसका भाई शाहिद गोली लगने से घायल हो गए। दानिश के पेट में गोली लगी है। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीओ बहादुर सिंह चैहान गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के आने से पहले ही हमलावर गांव से फरार हो गए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here