ऋषिकेश : दो कैंप संचालकों बीच विवाद में कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या!

ऋषिकेश : थाना लक्ष्मण झूला के अंतर्गत गट्टूगाड़ में स्थित दो कैंप संचालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुवंर ने बताया कि गट्टूगाड़ में गब्बर सिंह का शिवालिक नाम से कैंप है। शिवालिक कैंप संचालक का बगल में ही स्थित एकलव्य कैंप संचालक के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।
वही आरोप है कि एकलव्य कैंप के चार लोग शिवालिक कैंप में आ गए थे। जिसको लेकर कैंप कर्मचारी ने आपत्ति जताई। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22 वर्ष) निवासी माला यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया। कर्मचारी को गंभीर अवस्था में एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here