रेप की शिकार किशोरी ने इच्छामृत्यु की मंजूरी के बाद दी जान!

अथाह पीड़ा की नियति

  • 11 और 14 साल की उम्र में रेप के बाद अवसाद में चली गई थी नीदरलैंड वासी पीड़िता  
  • सोशल मीडिया पर बताया था कि वह सरकार की मदद से खत्म करेगी अपना जीवन 
  • पीड़ित किशोरी नोआ ने अपने जीवन की सारी घटनाओं पर आत्मकथा भी लिखी
  • वर्ष 2017 में 6585 लोगों ने नीदरलैंड में इच्छामृत्यु से किया था मौत का वरण

एम्सटर्डम। नीदरलैंड की रहने वाली एक किशोरी ने इच्छामृत्यु कानून की मदद से खुद की ही जान ले ली। 17 साल की नोआ पॉटहोवेन ने गत रविवार को अपने घर पर ही सरकारी क्लीनिक की मदद से मौत को गले लगाया। 
गौरतलब है कि नोआ के साथ पहली बार 11 और फिर 14 साल की उम्र में दुष्कर्म हुआ था। इसके चलते वे लंबे समय से गहरे सदमे में थी। नोआ डिप्रेशन और अनोरेक्सिया (भूख न लगने) की समस्या से भी जूझ रही थी। पिछले हफ्ते नोआ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स को बताया था कि वह 10 दिन के अंदर अपने लिए मौत चुन लेगी।
नोआ ने पोस्ट में लिखा था, “वह अपनी परेशानियों से सालों से लड़ते-लड़ते थक गई है और अब खाना-पीना भी बंद कर दिया है।” पिछले साल नोवा ने इच्छामृत्यु देने वाले क्लीनिक से संपर्क किया और उनका जवाब आया तब घर वालों को इस बारे में पता चला। नोआ ने ‘विनिंग ऑर लर्निंग’ नाम से आत्मकथा भी लिखी थी, जिसके लिए उसे पुरस्कार भी मिला था। इसमें उसने दुष्कर्म के तनाव से खुद के संघर्ष के बारे में लिखा है। इस स्थिति से गुजर रहे अन्य लोगों को मदद मिले, इसी उद्देश्य से किताब लिखी थी। 
नोवा ने एक विशलिस्ट भी बनाई थी, जिसमें उसने स्कूटर चलाना, शराब और सिगरेेट पीना, टैटू बनवाना, घुड़सवारी करना जैसी इच्छाएं रखी थीं। एक इच्छा और थी जो पूरी नहीं हो पाई। उसे व्हाइट चॉकलेट बार पंसद थी, पर मोटे होने के डर से पिछले कई सालों ने छुआ तक नहीं था। 
पोस्ट के बाद रविवार को नोआ ने इच्छामृत्यु ले ली। दरअसल, नीदरलैंड में इच्छामृत्यु के ‘टर्मिनेशन ऑफ लाइफ ऑन रिक्वेस्ट एंड असिस्टेड सुसाइड एक्ट ऑफ 2001’ कानून लागू है। इसके तहत डॉक्टर अगर तय कर दें कि मरीज का दर्द उसकी बर्दाश्त से बाहर है तो उसकी इच्छामृत्यु की याचिका को मंजूरी मिल जाती है। नीदरलैंड में 12 साल तक के छोटे बच्चों की इच्छामृत्यु की याचिका भी मंजूर की जा सकती है। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में करीब 6585 लोगों ने नीदरलैंड में इच्छामृत्यु से अपनी मौत का वरण किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here