राहुल गांधी के विमान में खराबी, वापस दिल्ली लौटे

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने विमान के इंजन में समस्या आने के चलते आज चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं जा पाए। उन्होंने ट्विटर पर जानकारी दी कि सुबह उन्हें बिहार ले जा रहे विमान में अचानक दिक्कत आ गई जिस वजह से उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा। हालांकि राहुल की चुनावी सभाएं रद्द नहीं करी गई हैं, और उन्होंने ट्वीट में बताया कि आज की चुनावी सभाएं थोड़ी देर से होंगी।
ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा, ‘पटना जाते समय विमान के इंजन में समस्या आ गई। हमें वापस दिल्ली लौटना पड़ा.. आज समस्तीपुर (बिहार), बालासोर (ओडिशा) और संगमनेर (महाराष्ट्र) में होने वाली सभाएं देर से होंगी। असुविधा के लिए माफी चाहता हूं’। उन्होंने ट्वीट में इंजन में आई खराबी का वीडियो भी शेयर किया है।
आज कांग्रेस अध्यक्ष सुबह 11 बजे बिहार के समस्तीपुर में चुनावी सभा करने वाले थे, जिसमे आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे। वहीँ DGCA ने भी इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here