मासूम बच्चियों का रेप कर दफना देता था दरिंदा!

कुएं से हडि्डयों के ढांचों से खुली करतूत  

  • लिफ्ट देने के बहाने लड़कियों को अगवा कर खेतों में  रेप के बाद फिर कर देता था हत्या
  • पुलिस जांच के दौरान मिले कंकाल, आरोपी ने सुनाई की हर कत्ल की कहानी
  • खुलासे के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने नरपिशाच का घर फूंका, पुलिस महकमे में हड़कंप

हैदराबाद। पुलिस ने आज एक 28 वर्षीय लिफ्ट मेकैनिक को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने गत चार वर्षों के दौरान तीन मासूम बच्चियों और एक सेक्स वर्कर के साथ रेप किया और उनकी हत्या कर दी। उस दरिंदे ने मासूम लड़कियों के शव अपने गांव के खेत में बने कुएं में दफनाये थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मर्री श्रीनिवास रेड्डी नाम के व्यक्ति ने कबूल किया है कि वह वर्ष 2015 से लगातार रेप और हत्याएं कर रहा था। यही नहीं, जब उससे एक 14 वर्षीय बच्ची के शव के बारे में पूछा गया तो उसके हाजीपुर गांव स्थित खेतों में बने कुएं में लाश बरामद हुई। यह लड़की गुरुवार से गायब थी। उसकी लाश गत शुक्रवार को कुएं से बरामद हुई। रेड्डी से पूछताछ के आधार पर दो अन्य एक 11 वर्षीया और दूसरी 17 वर्षीया लड़की के हडि्डयों के ढांचे दो अलग-अलग कुओं से मिले। पुलिस कमिश्नर महेश बागवत ने बताया, ‘जब उसे पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो आरोपी ने शुक्रवार को गांव छोड़ दिया।’ उसे उसके रिश्तेदार के घर से रविवार को पकड़ा गया। आज पुलिस ने आरोपी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, फिर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, रेप और हत्या की वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया गया। रेड्डी पहले तो कुछ दिन अपने शिकार की गतिविधियों पर नजर रखता था। इसक बाद रास्ते में उन्हें लिफ्ट देने के बहाने या जबरन उठाकर अपने खेतों में ले जाता था। वहां पर वह उनके साथ रेप, फिर हत्या कर देता था। पुलिस के अनुसार, ‘शुक्रवार को रेड्डी ने मलयाल के नजदीक एक युवती से कहा कि वह उसे उसके गांव छोड़ देगा जो वहां से तीन किलोमीटर की दूरी पर था। इसके बाद वह उसे लेकर कुएं के पास गया। उसने पहले युवती की पिटाई की, जिसके उसे कुएं में फेंक दिया। पीड़ित कुएं में गिरते ही बेहोश हो गई। रेड्डी रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और लड़की का रेप किया। रेड्डी ने युवती का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद कुएं में ही उसका शव दफना दिया।’ उस नरपिशाच ने स्वीकार किया कि इसी तरह उसने 17 वर्षीया छात्रा की भी हत्या की थी। उसने 9 मार्च 2019 को उस लड़की को गांव से कॉलेज जाते हुए देखा था। इसी दौरान उसने युवती से लिफ्ट के लिए पूछा, जिसके बाद वह उसे खेतों में ले गया। वहां पर उसने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। मृत युवती की हड्डियों का ढांचा सोमवार को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार रेड्डी ने अप्रैल 2015 में पहली बार 11 वर्षीया बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। लड़की हाजीपुर में अपनी चाची के घर से अपने घर जा रही थी तभी वह उसे उठाकर ले गया और रेप किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और पड़ोसी के खेत में बने कुएं में उसे दफना दिया। पुलिस ने बताया कि हमें हडि्डयों के ढांचे से भरा हुआ बोरा मिला है, जिन्हें अटॉप्सी के लिए भेज दिया गया है।’ हाजीपुर में इन तीन हत्याओं के अलावा रेड्डी ने वर्ष 2016 में एक सेक्स वर्कर की भी हत्या की थी। इस मामले मेंपुलिस ने रेड्डी और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here