उत्तराखंड : सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक को व्यायाम के दौरान आया हार्ट अटैक, मौत

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद घटना सामने आई है। यहां सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की मैदान में व्यायाम करने के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान पहुंचता था। इसके बाद वह यहां व्यायाम करता था। वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here