पहाड़ में गुलदार ने महिला को मार डाला…छह माह के भीतर नौ लोगों को मारा

पिथौरागढ़: कनालीछीना विकासखंड के सिरोली गांव में तेंदुए ने एक महिला को मार डाला। महिला का क्षत विक्षत शव घर से डेढ़ किमी दूर जंगल में मिला। 70 साल की तुलसी देवी रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अपने घर के पास लकड़ियां लेने गई थी। काफी देर बाद जब वो अपने घर नहीं लौटी तो बेटे राजेंद्र सिंह ने रात आठ बजे पड़ोसियों को इसकी सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों ने महिला की तलाश शुरू कर दी। घर के पीछे ही महिला का खून से सना सिर का कपड़ा और खून के निशान मिले। ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बाद रात साढ़े दस बजे 500 मीटर की दूरी पर महिला शव मिला। महिला के शव को रात में ही पिथौरागढ़ लाया गया। जहाँ इस घटना के बाद लोग डरे सहमे हैं वहीँ तेंदुए को मारने में हो रही देरी के कारण क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश भी है। जिले में पिछले छह माह के भीतर तेंदुए नौ लोगों को मार चूका है जिसमे पांच महिलाएं शामिल हैं। तेंदुए के हमले में मृत पांच महिलाओं में से तीन महिलाएं देवलथल, दो कनालीछीना, एक पिथौरागढ़ की महिला शामिल है। दो किशोरियों और एक युवक को तेंदुओं ने निवाला बनाया जबकि नेपाली मूल के 10 साल के बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here