मानसिक रूप से दिव्यांग महिला ने नयार नदी में कूद कर दी जान

पौड़ी। सतपुली के नयार नदी में एक मानसिक रूप से दिव्यांग महिला की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला शनिवार को बाजार में घूमते हुए देखी। रविवार सुबह महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया गया था। दो युवकों ने उससे बचा लिया। लेकिन, कुछ देर बाद मानसिक दिव्यांग महिला ने दोबारा नयार नदी में छलांग दी। उन युवा ने महिला फिर नदी से बाहर निकाला पुलिस को सूचना दीं पुलिस और 108 की टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सतपुली पुलिस ने महिला के शव को अस्पताल के मार्चरी में रखवा दिया है। मामला राजस्व क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने राजस्व विभाग को सूचना दे दी है। राजस्व विभाग इस मामले में अब आगे की कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here