पौड़ी : खाई में गिरी कार, रिटायर्ड सूबेदार की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

फ़ाइल फोटो

पौड़ी: उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां लैंसडाउन रोड पर ब्लू पाइन होटल के ऊपर एक कार (UK11A8958) अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो लोग प्रदीप बिष्ट और रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों लोगों को निकालकर एमएच लैंसडाउन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने रिटायर सूबेदार हीरा सिंह बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। घायल प्रदीप बिष्ट का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here