मिस वर्ल्ड 2021 का ग्रैंड फिनाले रद्द : मिस इंडिया समेत 17 सुंदरियां हुईं संक्रमित

पोर्टो रीको। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण मिस वर्ल्ड 2021 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले इवेंट रद्द कर दी गई है। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मानसा वाराणसी समेत 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। सभी को पोर्टो रीको में आइसोलेशन में रखा गया हैं।
पोर्टो रीको में यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार आज शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे आयोजित की जानी थी, लेकिन 17 प्रतियोगी कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से इसे टाल दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि अगले 90 दिनों के अंदर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्वास्थ्य अधिकारियों की मंजूरी मिलने पर सभी सुंदरियों को घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।
गौरतलब है कि 23 साल की मानसा वाराणसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 रह चुकी हैं। तेलंगाना की मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इंफॉर्मेशन एनालिस्ट हैं। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपना डंका बजाने वाली प्रियंका चोपड़ा उनकी आदर्श हैं। मानसा का जन्म हैदराबाद में हुआ। बचपन में वह बहुत ही ज्यादा शर्मीली थीं। उनके पिता काम के सिलसिले में मलेशिया शिफ्ट हो गए थे। मानसा ने 10वीं क्लास तक की पढ़ाई मलेशिया के ग्लोबल इंडियन स्कूल से की। वह स्कूल में कई एक्टिविटीज में हिस्सा लेती थीं। इसके बाद वे भारत लौटीं और अपनी पढ़ाई जारी रखी। ग्रेजुएशन के बाद एक कंपनी में काम करने लगीं। मानसा अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें म्यूजिक में बेहद इंटरेस्ट रहा है। वे कॉलेज के म्यूजिक बैंड ‘नाइन’ की अहम मेंबर थीं। मानसा प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्हें वेस्टर्न और ट्रैडीशनल कॉस्टयूम बेहद पसंद हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान मानसा ने बताया था कि वह एक बार कुछ बच्चों की टीचर बनी थीं। बच्चों से जुड़कर उन्हें महसूस हुआ कि हर हंसी और हर एक्शन के पीछे एक कहानी है। ये कहानी कई बार खुशी देने वाली होती है तो कई बार दुखी कर देने वाली। वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचकर उन्हें सुरक्षित महसूस करना चाहती हैं। मानसा भले ही मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, लेकिन वह अपनी जिंदगी बेहद सामान्य ढंग से जीना पसंद करती हैं। उन्हें किताबें पढ़ने का बेहद शौक है। उनकी जिंदगी में मां, नानी और छोटी बहन सबसे अहम और करीबी सदस्य हैं।
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू वतन तो लौट आई हैं, लेकिन उन्हें भी कोरोना खतरे के चलते 7 दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया गया है। उनके सैंपल भी लिए गए हैं। 8वें दिन रिपोर्ट आने के बाद ही वह कहीं आ-जा सकेंगी। उन्हें 7 दिन तक सेल्फ मॉनिटर भी करना होगा। फिलहाल हरनाज के चंडीगढ़ आने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here