मुंबई में भारी बारिश से आई बाढ़, 8 लोगों की मौत

  • 15 लोगों को बचाया, 30 लोग लापता
  • प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे बात कर सहायता का भरोसा दिया
  • वायुसेना,एनडीआरएफ की टीमों को राहत एवं बचाव के लिए उतारा

मुंबई। महाराष्ट्र में बारिश ने तबाही मचा दी है। कई जगह भूस्खलन हो गया है। सड़कंे जलकुंड बन गई हैं। रायगढ़ में भूस्खलन से पांच और भवन गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग लापता हैं। 15 लोगों को बचा लिया गया है। मुंबई में सांगली, अकोला, अमरावती, नागपुर, कोल्हापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। स्थानीय प्रशासन की टीमों के अलावा वायुसेना व एनडीआरएफ की टीमों को राहत एवं बचाव के लिए उतारा गया है।

भारी बारिश के कारण कई रूटों पर ट्रेन सेवा बाधित हो गई है। वहीं शिवाजी नगर स्थित गोवंडी में सुबह मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर चर्चा कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। ठाकरे से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। हालात को सुधारने के लिए केंद्र से हर संभव सहायता आश्वासन दिया। सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here