आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 95 सीटों पर मतदान हुआ।
चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 61.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान का प्रतिशत इस प्रकार से है-
उत्तरप्रदेश- 8 सीटें- 58.12%
बिहार- 5 सीटें- 58.14%
असम- 5 सीटें- 73.32%
मणिपुर- 1 सीट- 74.69%
जम्मू कश्मीर- 2 सीटें- 43.37%
पश्चिम बंगाल- 3 सीटें- 75.27%
ओडिशा- 5 सीटें- 57.41%
छत्तीसगढ़- 3 सीटें- 68.70%
महाराष्ट्र- 10 सीटें- 55.37%
कर्नाटक- 14 सीटें- 61.80%
तमिलनाडु- 38 सीटें- 61.52%
पुडुचेरी- 1 सीट- 72.40%
अभी ये आंकड़ा और बढ़ेगा क्यूंकि चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़े देर रात तक जारी होंगे।
कुल मिला कर सभी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण होने के समाचार हैं।