लखीमपुर में दो छात्राओं से गैंगरेप कर पेड़ से लटकाए शव

लखीमपुर-खीरी। बुधवार शाम करीब 6 बजे दो नाबालिग छात्राओं के शव पेड़ से लटके मिले। जिनमें एक 7वीं और दूसरी 10वीं की छात्रा थी। उनकी मां ने आरोप लगाया कि कुछ लड़के बाइक से बेटियों की अगवा कर ले गए, रेप के बाद मर्डर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जब पुलिस जांच के लिए पहुंची तो लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एसपी संजीव सुमन को जाना पड़ा, लेकिन ग्रामीण उनसे भी भिड़ गए। इसके बाद यूपी सरकार ने रातोंरात आईजी लक्ष्मी सिंह को लखीमपुर भेजा, जो रातभर गांव में ही रुकी रहीं। करीब 15 घंटे बाद गुरुवार सुबह एसपी संजीव सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने दावा किया कि- निघासन में हुई इस घटना में लड़कियों को जबरदस्ती नहीं ले जाया गया था। आरोपी बहला-फुसलाकर उन्हें ले गए। रेप किया और जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ीं तो मर्डर कर दिया।

परिवार की मौजूदगी में डॉक्टरों के पैनल ने लड़कियों की बॉडीज का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम हाउस के आगे भारी पुलिस बल तैनात था। लड़कियों के शव अब अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंच गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई है। पहले गला दबाकर दोनों बहनों की हत्या की गई। फिर फंदे पर शव लटकाया। एसपी संजीव सुमन ने बताा कि पीड़ित परिवार ने छोटू के खिलाफ नामजद शिकायत की। ये पीड़ित के गांव के पड़ोस में रहने वाला है। जांच के बाद 3 नाम सामने आए। ये तीनों लोग जुनैद, सुहैल और हफीजुर्रहमान हैं। इन लोगों के बीच दोस्ती थी। सुहैल और हफीजुर्रहमान को रात में गिरफ्तार किया गया था। जुनैद को अभी थोड़ी देर पहले गिरफ्तार किया गया है। जुनैद को पैर में गोली लगी है। छोटू ने 3 युवकों सुहैल, हफीजुर्रहमान और जुनैद से लड़कियों का परिचय कराया था। बुधवार दोपहर के वक्त तीनों बाइक से गांव आए थे। लड़कियों को बहलाकर ले गए। पहले खेत में ले गए। वहां उनकी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए। इस वक्त छोटू वहां मौजूद नहीं था।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब लड़कियां शादी की बात पर अड़ गईं, तो उन्होंने गुस्से में लड़कियों की गला दबाकर हत्या कर दी। चुन्नी और दुपट्टे से हत्या की और शव पेड़ों पर लटका दिया। इन लोगों ने दो और लड़कों को फोन करके बुलाया। इनके नाम हैं करीमुद्दीन उर्फ क्क्, आरिफ। ये सभी लड़के लालपुर के रहने वाले हैं। उधर पीड़ित मां ने बताया था, बुधवार शाम करीब 4 बजे का वक्त था। मेरी दोनों बेटियां घर के बाहर बैठी थीं। मैं भी बाहर ही नल पर बर्तन धो रही थी। अचानक बाइक पर दो युवक आए और मेरी दोनों बेटियों को बाइक पर जबरन बैठा लिया। मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार युवक ने मेरे पेट पर लात मार दी। वे एक ही बाइक पर बेटियों को लेकर फरार हो गए। मैं चिल्लाई तो गांव के कई लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। मगर वे पकड़ में नहीं आए।

उन्होंने गांव वालों के साथ काफी देर तक तलाश बेटियों की तलाश की। पुलिस से शिकायत की तो उन्होंने मारपीट कर उसे भगा दिया। बाद में दोनों बेटियों के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर एक गन्ने के खेत में पेड़ से लटके मिले। रेप करने के बाद मेरी बेटियों की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here