रूस में पुतिन से मिलेंगे किम जोंग

रूसी मीडिया के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जल्द ही रूस की यात्रा करेंगे। वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ समिट में हिस्सा लेंगे और ये उन दोनों नेताओं की पहली मुलाकात होगी।
उत्तर कोरिया की मीडिया ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि किम जोंग जल्द ही रूस की यात्रा पर जाएंगे, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि यह समिट कहां होगी। पर अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकारों के अनुसार ये समिट पूर्वी रूस के तटीय शहर व्लादिवोस्टोक में इसी हफ्ते हो सकती है। इससे पहले क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इस बात की जानकारी दी थी कि अप्रैल माह के अंत तक पुतिन और किम जोंग की मुलाकात हो सकती है।
अभी हाल ही में हनोई में अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच कूटनीतिक मुलाकात विफल रही थी, उसके बाद उत्तर कोरिया ने रूस की ओर रुख किया है, साथ ही उसने यह संदेश देने में भी सफलता हासिल की है कि उसके लिए दुनिया में और विकल्प भी खुले हुए हैं।
बता दें कि हाल ही में दुनियाभर के दबाव के बावजूद उत्तर कोरिया ने फिर से टैक्टिकल गाइडेड हथियार का परीक्षण किया था। जानकारी के अनुसार इस परीक्षण पर खुद उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग नजर रख रहा था।
इससे पहले वर्ष 2011 में रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव और उत्तर कोरिया के तत्कालीन तानाशाह किम जोंग द्वितीय के बीच द्विपक्षीय समिट हुई थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here