कानपुर शूटआउट : गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में

उज्जैन: कानपुर के बिकरू में तीन जुलाई को मारे गए 8 पुलिसवालों का मुख्य आरोपी विकास दुबे गुरुवार सुबह उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। विकास दुबे को पुलिस महाकाल थाने लेकर गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर की सिक्युरिटी टीम ने उसे संदिग्ध जानकर पकड़ लिया था। इसके बाद महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि विकास महाकाल मंदिर परिसर में पहुंचा और चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विकास दुबे

गौरतलब है कि विकास दुबे की तलाश पूरे देश की पुलिस कर रही थी। विकास दुबे उस एनकाउंटर का मुख्य आरोपी है, जिसमें यूपी के 8 पुलिसकर्मी मारे गए थे। यूपी में हुई इस घटना के बाद से विकास दुबे फरार था। तभी से उसकी तलाश थी। विकास दुबे के एमपी कनेक्शन को लेकर जांच जारी थी। मध्यप्रदेश पुलिस इसे लेकर हाईअलर्ट पर थी। ग्वालियर-चंबल के 15 बदमाशों के विकास दुबे से कनेक्शन का सुराग भी पुलिस के हाथों से लग चुके थे, जिसके बाद एसटीएफ ने अपनी पतासाजी तेज कर दी थी। खबर है कि विकास के 2 अन्य साथी बिट्टू और सुरेश को भी उज्जैन पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here